रेलवे स्टेशन पर एक कट्टा के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

आरपीएफ की टीम ने रविवार की देर रातदो युवकों को बुकिंग काउंटर के पास से एक देशी कट्टा के धर दबोचा. पकड़े गये आरोपितों में शहर के वार्ड संख्या चार मोहिद्दीनपुर निवासी मो कासिफ और पश्चिमपाली निवासी विशाल कुमार शामिल है.

किशनगंज. आरपीएफ की टीम ने रविवार की देर रातदो युवकों को बुकिंग काउंटर के पास से एक देशी कट्टा के धर दबोचा. पकड़े गये आरोपितों में शहर के वार्ड संख्या चार मोहिद्दीनपुर निवासी मो कासिफ और पश्चिमपाली निवासी विशाल कुमार शामिल है.

आरपीएफ की टीम रात्रि में गश्ती कर रही थी. इसी दौरान टीम को दो युवकों पर शक हुआ. इसके बाद युवकों की तलाशी ली गई तो एक युवक के पास से देशी कट्टा बरामद किया गया. देशी कट्टा देख आरपीएफ की टीम भी भौचक रह गई. देशी कट्टा बरामद होते ही दोनो आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए दोनों आरोपितों को रेल थाना की पुलिस को सौंपे जाने की प्रक्रिया चल रही थी.इस संबंध में आरपीएफ अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी ने बताया कि आरपीएफ व रेल थाना की पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है. पकड़े गए युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. आसपास के थानों में भी दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. टीम ने आशंका जतायी है की इस प्रकार की कार्रवाई नहीं होती तो पकड़े गए आरोपियों के द्वारा किसी घटना को अंजाम दे दिया जाता.

टीम में शामिल

टीम में आरपीएफ अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी, हेड कॉन्स्टेबल बिनोद कुमार दुबे, राजेश कुमार राय व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >