फाइनेंस कर्मी से की गयी लूटकांड में दो आरोपित गिरफ्तार

फाइनेंस कर्मी से की गयी लूटकांड में दो आरोपित गिरफ्तार

कोचाधामन. कोचाधामन थाना क्षेत्र के कन्हैयाबाड़ी-बड़ीजान सड़क पर सतभीट्टा के निकट बीती 24 जून को हुई लूटकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. घटना में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. पुलिस अधीक्षक के अनुश्रवण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रथम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम की मदद से घटना में शामिल जमील अख्तर, ग्राम हफदिया अलताबाड़ी थाना बहादुरगंज व मो आशिक ग्राम कालागाछ टप्पू थाना दिघलबैंक जिला किशनगंज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मालूम हो कि बीते 24 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने कोचाधामन थाना क्षेत्र के सतभीट्टा के समीप भारत फाइनेंस बैंक के कर्मी से एक लाख 30 हजार रुपये छिनताई की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >