हर घर तिरंगा से देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना का होता है विकास

हर घर तिरंगा से देशप्रेम की जगती है भावना

किशनगंज कला संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान 2025 को उत्सवपूर्ण मनाया गया. जिले में भव्य तरीके से इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता एवं तिरंगा राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सम्राट अशोक भवन हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी विशाल राज के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उडाकर किया. “तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता” में प्रतिभागियों ने अपनी कला के माध्यम से देशभक्ति की सुंदर अभिव्यक्ति की, वहीं “तिरंगा राखी प्रतियोगिता” में बच्चों एवं युवाओं ने अनूठी एवं सृजनात्मक राखियां बनाकर देशप्रेम का संदेश दिया. डीएम विशाल राज ने अपने संबोधन में कहा कि “हर घर तिरंगा” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना, एकता और देशभक्ति की भावना का प्रतीक है. उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना का विकास होता है. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता, एसडीओ अनिकेत कुमार, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार सिंह, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जीविका के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सहित जिले के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >