प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों ने जाना जीविका का मॉडल

प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों ने जाना जीविका का मॉडल

जीविका दीदियों की आर्थिक प्रगति देख हुए प्रभावित हुए अधिकारी

किशनगंज. जिले में जीविका दीदियों ने प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को सामुदायिक संगठन संचालन की बारीकियों व उससे जुड़कर विकसित हुए स्वरोजगार के अवसरों से रूबरू कराया. जीविका की डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के 2025 बैच के 10 प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों ने कोचाधामन स्थित परधि जीविका संकुल स्तरीय संघ का भ्रमण किया. इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीण महिलाओं द्वारा संचालित सामुदायिक संगठनों के जमीनी अनुभवों को प्राप्त किया.

ऋण प्रणाली व टी प्रोसेसिंग यूनिट का किया गया भ्रमण

अधिकारियों को संकुल संघ के निदेशक मंडल, आरजीबी बैठक, ऋण प्रणाली व लेखांकन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों से अवगत कराया गया. प्रशिक्षु अधिकारियों ने जीविका स्वयं सहायता समूह की कार्यप्रणाली को बहुत नजदीक से देखा व दीदियों से संवाद कर उनके उद्देश्यों व लाभ की जमीनी हकीकत जानी. विशेष रूप से, अधिकारियों ने पोठिया के केचकेचीपाड़ा स्थित ”टी प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग” इकाई का दौरा किया, जहां उन्होंने चायपत्ती उत्पादन की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा व समझा कि कैसे समूह से ऋण लेकर दीदियां उद्यमी बन रही हैं.

सामुदायिक संगठन व उद्यमिता विकास की सराहना

प्रशिक्षु अधिकारियों ने ग्राउंड विजिट के माध्यम से यह समझा कि किस तरह जीविका समूहों की संरचना ने ग्रामीण महिलाओं में उद्यमिता का विकास किया है. उन्होंने उन दीदियों से भी मुलाकात की, जिन्होंने स्वरोजगार के सफल साधन विकसित कर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ की है. इस मौके पर जीविका के रोजगार प्रबंधक सतीश कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी श्रीति, कर्मी राजदीप, अमित, सुमित सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां व कैडर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >