दावत-ए-इफ्तार में दिखा सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल
दावत-ए-इफ्तार में दिखा सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल
By AWADHESH KUMAR | Updated at :
सैकड़ों रोजेदार, जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग हुए शामिल
किशनगंज. शहर के सालकी में रविवार को पत्रकार मसरूर रईस द्वारा माह ए रमजान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. इस इफ्तार पार्टी में सैकड़ों की संख्या में रोजेदार, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए. सभी समुदाय के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करने के साथ देश में अमन, चैन और सद्भाव की दुआएं भी मांगीं.
गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बनी पार्टी
दावत-ए-इफ्तार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आजाद साहिल, जिप प्रतिनिधि इमरान आलम, रेडक्रॉस के सचिव मिक्की साहा, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुखसागर नाथ सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, शिक्षक, छात्र-छात्राएं व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस आयोजन में सांप्रदायिक सौहार्द व एकता का साफ संदेश देखने को मिला.