प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने पर्व की तैयारी पर की चर्चा

प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने पर्व की तैयारी पर की चर्चा

ईद उल फितर को लेकर शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व सहयोग पर जोर

बहादुरगंज. हर्ष व उल्लास के पर्व ईद उल फितर को लेकर रविवार को बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने की. पुलिस प्रशासन के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. मौके पर उपस्थित लोगों ने पर्व के दौरान सुचारू विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सुझाव दिए व सहयोग का भरोसा दिलाया.

असामाजिक तत्वों व अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखेगी पुलिस

थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान आपसी सौहार्द, सद्भाव व भाईचारगी का उदाहरण कायम रखा जाए. प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी हैं, साथ ही असामाजिक तत्वों, हुड़दंगियों व सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर होगी. किसी भी अफवाह की सूचना मिलने पर इसे तुरंत पुलिस प्रशासन से साझा करने का अनुरोध किया गया. बैठक में अपर थानाध्यक्ष मो. दिलशाद खान, सब इंस्पेक्टर राम बाबू चौधरी, नगर पार्षद, सरपंच व दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे, जिन्होंने सभी से सहयोग की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >