सड़क-नाला निर्माण न होने पर लोग सड़कों पर उतरे, मुख्य मार्ग जाम

सड़क-नाला निर्माण न होने पर लोग सड़कों पर उतरे, मुख्य मार्ग जाम

मोहल्लेवासियों ने बांस-बल्लियों से किया मार्ग अवरुद्ध, लगी लंबी कतारें

किशनगंज. शहर के उत्तर पल्ली महावीर नगर में सड़क व नाला निर्माण न होने के कारण स्थानीय मोहल्लेवासियों ने किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य मार्ग को जाम कर नगर परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. लोगों ने कहा कि वर्षों से वे सड़क व नाला निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हुई. हल्की बारिश में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित होता है. सड़क जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची व लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान भी पहुंचे व उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क का निर्माण करवाया जाएगा. उन्होंने बताया कि 20 सालों से नगर में किलविस का साम्राज्य था व कोई काम नहीं हुआ, लेकिन अब प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. योजना लंबित है, लेकिन तब तक अस्थाई समाधान के उपाय किए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >