ठाकुरगंज
पूर्वोत्तर भारत को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण चिकन नेक (सिलीगुड़ी कॉरिडोर) मार्ग पर स्थित एनएच-327 ई के ठाकुरगंज रेलवे ओवरब्रिज पर हाल के दिनों में सड़क की स्थिति को लेकर चर्चा बढ़ी है. पुल के ऊपरी हिस्से में कुछ स्थानों पर सड़क की परत उखड़ने से बीच में गड्ढा बन गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है . यह मार्ग क्षेत्रीय और अंतरराज्यीय यातायात के लिए अहम माना जाता है, जहां रोजाना भारी वाहनों का दबाव बना रहता है. ऐसे में पुल की सतह पर आई यह स्थिति यात्रियों के बीच चिंता का विषय बन रही है.ऊपरी सतह पर असर
आरओबी के ऊपरी हिस्से की सड़क पुल के बीचों-बीच पूरी तरह उखड़ चुकी है, गड्ढा लगातार बड़ा और गहरा होता जा रहा है , आये दिन पुल की मरम्मत के नाम पर अस्थायी और कमजोर पैचवर्क होता रहा है लेकिन भारी ट्रकों के दबाव से सतह और तेजी से टूट रही लंबे समय से शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गयानीचे भी दिखे संकेत संरचना में दरार
वहीं स्लेब पर बनाये गए इस आरओबी के स्लैब के जॉइंट पर स्पष्ट दरारें दिख रही हैं जो कंक्रीट में कमजोरी और टूट-फूट के संकेत माना जा रहा है. पुल के ऊपरी हिस्से से सीपेज (पानी रिसाव) से अंदरूनी ढांचा प्रभावित हुआ है. ऐसे में सरिया के कमजोर होने की आशंका भी व्यक्त की जाने लगी है. जानकार बताते है की यह सिर्फ सतही नहीं, बल्कि संरचनात्मक समस्या का संकेत समय रहते जांच नहीं हुई तो बड़ा खतरा संभव है.
क्या कहते है अधिकारी
मामले को लेकर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण कुमार कटियार ने बताया कि पुल सुरक्षित है और केवल ऊपरी परत में सुधार की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य जल्द कराया जाएगा.
