किशनगंज. शहर के बेलवा फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है. विद्युत विभाग द्वारा रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते आज सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. 33 केवी बेलवा फीडर में मेंटेनेंस कार्य होने के कारण इसके अंतर्गत आने वाले सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इस दौरान अपने जरूरी कार्य जैसे पानी भरना व मोबाइल चार्जिंग आदि पहले निपटा लें. विभाग ने सुचारू विद्युत सेवा सुनिश्चित करने के लिए इस मेंटेनेंस की आवश्यकता बताते हुए असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है.
सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
