सुहिया घाट पर पुल न होने से ग्रामीणों का आवागमन खतरे में
सुहिया घाट पर पुल न होने से ग्रामीणों का आवागमन खतरे में
रेतुआ नदी पार करना ग्रामीणों के लिए बन गया जोखिम भरा रास्ता
किशनगंज. जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत चिलहनियां पंचायत स्थित सुहिया घाट पर पुल नहीं होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नदी पार करने के लिए ग्रामीणों को जान जोखिम में डालना पड़ता है, खासकर बारिश के मौसम में पानी का तेज बहाव स्थिति को और भयावह बना देता है. ग्रामीणों का कहना है कि आपातकालीन स्थिति में भी उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण किया जाए ताकि सुरक्षित व सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित किया जा सके.