Kishanganj, नवनिर्मित मंडप में वेदी पूजा, देशभर से पहुंचे संत

नवनिर्मित मंडप में वेदी पूजा, देशभर से पहुंचे संत

ठाकुरगंज (किशनगंज ) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट, हिंदू मिलन मंदिर के नवनिर्मित मंडप में वेदी पूजा श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से पधारे संतों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की।अंडमान से आए स्वामी हरिपदानंद, कुचबिहार से स्वामी अग्निवेशानंद, इस्लामपुर से स्वामी श्रीम्मयानंद, गाजोल से स्वामी शरणानंद, बेलडांगा के स्वामी सुत्पानंद, कोलकाता से स्वामी वासुदानंद, पाकुड़ के स्वामी अनिरर्वानंद तथा ठाकुरगंज के स्वामी चंद्रनाथ नंद सहित अनेक संत-महात्मा इस आयोजन में शामिल हुए। वहीं इस दौरान मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, पार्षद देवाशीष विश्वास, पूर्व पार्षद अनिल महाराज, शांतनु लाहिड़ी, चैताली घोषाल, अनिल घोष, अणिमा कुंडू, प्रेमलता, रमन चौधरी, जयंतो लाहिड़ी, शंभू सरकार, काजरी लाहिड़ी, अंजू देवी, हेमंती लाहिड़ी , शुभ्रा दास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा, जिससे क्षेत्र में आस्था और एकता का संदेश प्रसारित हुआ।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >