यातायात नियम के उलंघन करने वालों से वसूला 1.23 लाख रुपये का जुर्माना

यातायात नियमों का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. एक मई से दस मई के बीच जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में एक लाख 23 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया है

किशनगंज. यातायात नियमों का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. एक मई से दस मई के बीच जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में एक लाख 23 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया है. यातायात थानाध्यक्ष धन प्रसाद ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट लगाकर बाइक चलाएंगे तो दुर्घटना से बचाव होगा. साथ ही यातायात नियमों के तहत ट्रिपल लोडिंग बाइक नहीं चलाएंगे. यातायात थानाध्यक्ष ने कहा कि नियम सबों के लिए एक बराबर है. कोई भी यातायात नियमों का उल्लंघन न करे. वही हाल के दिनों में हुए क्राइम मीटिंग में भी एसपी सागर कुमार ने इससे संबंधित निर्देश सभी थानाध्यक्ष को दिया था. एसपी सागर कुमार ने बताया कि अब यातायात थाने में एआईआर की सुविधा भी हो गई है. जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है. नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >