930 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

930 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज. जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा मद्यनिषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों व शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक भोले शंकर कुमार, सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार राय ने गुप्त सूचना के आधार पर किशनगंज जिले के गलगलिया चेकपोस्ट पर जांच अभियान चलाया. इस दौरान बंगाल से आ रही पिकअप वैन को रोक कर तलाशी ली. इस दौरान पिकअप वैन से 930 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए तीन तस्कर राजकुमार, बिगलु उरांव व रामएक राय को गिरफ्तार किया. पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया. गिरफ्तार तीनों तस्कर का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर मद्यनिषेध अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >