धर्मशाला रोड से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज
धर्मशाला रोड से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज
सदर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के धर्मशाला रोड से मंगलवार की शाम एक होंडा एसपी बाइक की चोरी हो गयी. बाइक मालिक इलयास आलम ने बुधवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उन्होंने अपनी बाइक दुकान के सामने खड़ी की थी, लेकिन कुछ देर बाद वह गायब मिली. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और मामले की जांच में जुट गयी है.