किशनगंज. शहर में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है. शहर के चूड़ी पट्टी स्थित एक कॉम्प्लेक्स से 19 अप्रैल को एलपीजी सिलिंडर की की चोरी कर ली गयी. इस वारदात में आरोपित ने कीमती सामान को हाथ तक नहीं लगाया, बल्कि सीधे भरे हुए एलपीजी सिलिंडर को निशाना बनाया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. पीड़ित नुरुल रहमान ने चोरी की घटना की प्राथमिकी बुधवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है. वहीं चोरी की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक पहले से पूरी योजना बनाकर आए थे. वे सीधे एलपीजी सिलिंडर तक पहुंचे. उसे उठाया व कुछ ही मिनटों में मौके से फरार हो गए. उनकी हरकतों से साफ लगता है कि उनका मकसद सिर्फ गैस सिलेंडर चोरी करना ही था. एलपीजी सिलेंडर की चोरी घर के आंगन से हुई है. इसके बाद मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गयी. प्रभारी थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.
मार्केट कॉम्प्लेक्स से एलपीजी सिलिंडर की चोरी
मार्केट कॉम्प्लेक्स से एलपीजी सिलिंडर की चोरी
