ठाकुरगंज में चोर गिरोह का आतंक, रातभर दहशत में रहे लोग

ठाकुरगंज में चोर गिरोह का आतंक, रातभर दहशत में रहे लोग

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज नगर में एक बार फिर चोर गिरोह सक्रिय हो गया है. लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बन गया है. नगरवासी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. बुधवार देर रात वार्ड संख्या-1 में चोरों ने होम्योपैथिक चिकित्सक गोपाल सिंह के बंद घर को निशाना बनाया. चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया व कीमती सामान की तलाश में पूरे घर को अस्त-व्यस्त कर दिया. हालांकि, गृहस्वामी के अनुसार कोई कीमती सामान चोरी नहीं हुआ. इस बाबत मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल के एक कर्मी ने बताया कि वह शादी समारोह से लौट रहा था. तभी उसने देखा कि सड़क की लाइट बंद थी. लाइट जलाने पर कुछ दूरी पर आधा दर्जन संदिग्ध लोग चड्डी-बनियान में बैठे दिखे. नजर पड़ते ही सभी मौके से फरार हो गए. सुबह पता चला कि मुख्य पार्षद के चाय बागान में भी चोरों ने जाली काटकर अंदर घुसने की कोशिश की व उपकरण रखने वाले कमरों के ताले तोड़ दिए. घटनाओं से आक्रोशित मुख्य पार्षद ने पुलिस-प्रशासन से सख्त गश्ती और ठोस कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशरफी ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही चोर गिरोह को गिरफ्तार किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >