शिक्षण अवधि में मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी, शिक्षा में होगा सुधार

शिक्षण अवधि में मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी

किशनगंज. जिले के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक व शिक्षिकाएं क्लास रूम के अंदर बेवजह मोबाइल नहीं चलाएंगी.क्लास में पढ़ाई के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी रहेगी.डीएम विशाल राज ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ा निर्देश जारी किया है. डीएम विशाल राज ने स्पष्ट कहा है की ड्यूटी के दौरान शिक्षकों के मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. डीएम विशाल राज ने कहा है कि अक्सर ऐसी शिकायतें मिलती थी की शिक्षक क्लास में पढ़ाने के बजाय मोबाइल में व्यस्त रहते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है.इससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर भी असर पर रहा था.अब अगर कोई शिक्षक मोबाइल चलाते पकड़ा जाता है या उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है, तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा और संबंधित शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. यह निर्देश विद्यालय के सभी प्रधान शिक्षकों को दिया जा रहा है.सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्तर पर इसकी निगरानी सुनिश्चित करें. शिक्षक इस निर्देश को गंभीरता से लेंगे. डीएम के निर्देश के मुताबिक अब शिक्षक स्कूल के समय में मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. माना जा रहा है कि कई बार मोबाइल के कारण पढ़ाई प्रभावित होती थी, जिससे बच्चों का ध्यान भी भटकता था. इस फैसले से क्लास में अनुशासन और पढ़ाई का माहौल बेहतर होने की उम्मीद है. इधर इस नए निर्देश को अभिभावकों ने भी बेहतर कदम बताया है. डीएम विशाल राज ने कहा है कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा. शिक्षक अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें, तकनीक का सहारा केवल शैक्षणिक कार्यों के लिए ही सीमित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >