बिशनपुर में कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन शुरू

बिशनपुर में कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन शुरू

खकूआ नदी से जल भरकर लौटीं महिला श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र

कोचाधामन. प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के गोढ़ी टोला बिशनपुर में कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ. पुलिस अभिरक्षा में निकाली गयी कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ यज्ञ स्थल से निकल कर बिशनपुर बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए खकूआ नदी से जल भराव किया. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुए. आयोजन समिति के अध्यक्ष अविनाश बहरदार ने कहा कि संकीर्तन समारोह में बिहार बंगाल के कई कीर्तन मंडली भाग लिया है.

इस अवसर पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार, बिशनपुर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार तिवारी, बिशनपुर पंचायत के मुखिया पिंटू कुमार चौधरी, कैरी बीरपुर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि आफाक आलम, वार्ड सदस्य कुमार प्रखर आर्या, शाहनवाज हैदर समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे. हरिनाम संकीर्तन का सफल संचालन में अविनाश बहरदार, डॉ गोपाल सिंह, रवि बहरदार, शंकर बहरदार, विशाल सहनी, अमित भगत, उमेश कुमार, चंदन देवा, पवन कुमार, संदीप कुमार बहरदार, दीपक कुमार बहरदार, राजेन्द्र बहरदार, नंद लाल बहरदार, गणेश बहरदार, संतोष बहरदार, राकेश बहरदार, अमरदीप बहरदार, रमन बहरदार, सोनू बहरदार, सुनील बहरदार, प्रकाश बहरदार, मुन्ना बहरदार, कुंदन बहरदार इत्यादि सक्रिय हैं. वहीं हरे कृष्ण हरे राम के जय घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >