तीन दिवसीय अष्टयाम संपन्न, महाप्रसाद का किया गया वितरण

तीन दिवसीय अष्टयाम संपन्न, महाप्रसाद का किया गया वितरण

कोचाधामन. प्रखंड की बड़ीजान पंचायत के आनंदपुर रुहिया गांव में आयोजित तीन दिवसीय अष्टयाम सह हरि नाम संकीर्तन शुक्रवार की सुबह दस बजे संपन्न हो गया. विसर्जन के पश्चात कमेटी की ओर से महाप्रसाद का वितरण किया गया. मूर्ति विसर्जित को लेकर गाजे-बाजे के साथ पुलिस अभिरक्षा में जुलूस निकाला गया तथा लोग एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाया. विसर्जन जुलुस यज्ञ स्थल से सत्तभिट्ठा, बड़ीजान होते हुए दुर्गापुर नदी घाट पहुंचा. जहां नम आंखों से लोगों ने प्रतिमाओं विसर्जित किया. इस दौरान लोगों ने कई गगन भेदी भक्ति नारे लगाए. कमेटी के सदस्यों ने अष्टयाम के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन में मदद करने वाले लोगों, पुलिस प्रशासन तथा स्थानीय जन प्रतिनिधियों का ध्यानवाद व्यक्त किया है. अष्टयाम के आयोजन में कमेटी के सदस्य दीपक कुमार सिन्हा, अमर कुमार सिन्हा, ललित कुमार, कोकिल कुमार, नीरकमल सिन्हा, निर्मल सिन्हा, मनोरंजन सिन्हा, नयन सिन्हा, संजीव ठाकुर, उदय सिन्हा, सीपीन कुमार, विशाल कुमार, अरुण कुमार, नामित कुमार, सुबोल कुमार आदि का अहम भूमिका रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >