अलग-अलग स्थानों से 425 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार

उत्पाद टीम ने बुधवार की रात व गुरुवार की सुबह को दो अलग-अलग स्थानों से 425 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

किशनगंज उत्पाद टीम ने बुधवार की रात व गुरुवार की सुबह को दो अलग-अलग स्थानों से 425 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पहली कार्रवाई देवी चौक चेक पोस्ट के पास भंगी मोड़ में की गई. यहां से 339 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया. विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. शराब बंगाल से स्कॉर्पियो से पूर्णिया की ओर ले जाया जा रहा था. देवी चौक चेक पोस्ट से एक स्कॉर्पियो वाहन आगे बढ़ रही थी. जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया. कार्रवाई में सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद रंजीत कुमार चौधरी व सुरेन्द्र कामत शामिल थे. दूसरी कार्रवाई गुरुवार की सुबह गलगलिया चेक पोस्ट के पास की गई. यहां से 86.250 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. शराब एक वाहन से बंगाल से लाया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >