सिक्कित की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों को भेजा जेल

मोहिद्दीनपुर में सिक्किम की युवती के साथ दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

किशनगंज.शहर के वार्ड एक स्थित मोहिद्दीनपुर में सिक्किम की युवती के साथ दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. पुलिस पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर रही है. न्यायालय में पीड़िता का 164 का बयान दर्ज कराया गया. मामले को एसपी सागर कुमार ने गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई का निर्देश दिया है. पुलिस वैज्ञानिक तरीके से कांड का अनुसंधान कर रही है. जिसमें पुलिस ने भी घटना स्थल से साक्ष्य लिया है. इधर बुधवार को जांच के लिए भागलपुर से आयी फ़ॉरेंसिक टीम घटना स्थल से आवश्यक साक्ष्य लेकर रवाना हो गई. पुलिस अनुसार लैब में जांच के बाद फ़ॉरेंसिक टीम जांच रिपोर्ट सौंपेगी जिससे घटना को लेकर कई मामले स्पष्ट हो सकेंगे. पुलिस को अब फ़ॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है. वहीं आरोपितों के विरुद्ध जल्द से जल्द न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा ताकि आरोपितों को त्वरित विचारण करवाकर सजा दिलवायी जा सके. मालूम हो कि सदर थाना क्षेत्र में एक लॉज में सिक्किम की रहने वाली युवती के साथ बुधवार की अहले सुबह दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. घटना की शिकायत दर्ज करवाने के साथ ही किशनगंज पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था. पकड़ा गया आरोपित अरहान अख्तर बहादुरगंज, जिला किशनगंज व अमजद हुसैन अररिया जिले का रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >