घुसे चोर, जेवर व मोबाइल लेकर फरार

घुसे चोर, जेवर व मोबाइल लेकर फरार

घर में खिड़की तोड़कर घुसे चोर, जेवर व मोबाइल लेकर फरार

प्रतिनिधि, पोठिया

पोठिया थाना क्षेत्र के बुधरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14 स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या के समीप शनिवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने बलराम सिंह के नये घर में घुस कर किराये पर रह रहे सोनाली कुमारी के कमरे से दो मोबाइल व घर के मालिक बलराम सिंह के कमरे में रखा शो-केश से सोने की मंगलसूत्र, 10 भरी चांदी सहित कई अन्य सामान चोरी कर ले गए है. घटना को लेकर पीड़ित बलराम सिंह के द्वारा पोठिया थाने में लिखित आवेदन दिया गया है. पीड़ित बलराम सिंह ने बताया कि घर मेंं लगा लकड़ी का खिड़की से चोर घर में प्रवेश कर गये. उस समय घर के सभी लोग सोए हुए थे. गर्मी के कारण सभी लोग अपने-अपने घर के कमरा को खोलकर सोए थे. जिसका फायदा चोरों ने उठाया. बताते चलें कि बीते एक महीने में थाना क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ गयी है. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है. वहीं इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पोठिया थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी पीड़ित के द्वारा लिखित आवेदन देकर दी गयी है. पुलिस जांच कर रही है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >