शराब के साथ दो गिरफ्तार

किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य सड़क पर धनपुरा पुलिस चौकी के समीप वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने एक बाइक से शराब के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है

कोचाधामन किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य सड़क पर धनपुरा पुलिस चौकी के समीप वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने एक बाइक से शराब के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब बाइक बीआर37जी 9120 पर सवार दो व्यक्ति की पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से छः लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इस बाबत थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि शराब के साथ पकड़े गए व्यक्ति में गोविंद सिंह साकिन बालूबारी व अजय कुमार सिंह साकिन मोतीपुर दोनों थाना कोचाधामन जिला किशनगंज के रहने वाले है. दोनों के विरुद्ध मद्यनिषेध कानून के अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >