खनन विभाग ने मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त किये

खनन विभाग ने मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त किये

किशनगंज. डीएम विशाल राज के निर्देश पर खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त किया है. जानकारी के अनुसार खनन विभाग ने जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रखंड के दौला पंचायत के दौला से मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. मामले में अवैध खनन को लेकर सदर थाना में आधा दर्जन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. जिला खनन पदाधिकारी प्रणव कुमार प्रभाकर ने बताया कि खनन माफियाओं के खिलाफ लगतार कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >