उत्पाद विभाग ने दो शराबियों को किया गिरफ्तार

उत्पाद विभाग ने दो शराबियों को किया गिरफ्तार

किशनगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की रात शराब पीने वालों के विरुद्ध रामपुर चेक पोस्ट व विभिन्न चेक पोस्ट पर अभियान चलाया. अभियान के दौरान बंगाल से शराब पीकर जिले में प्रवेश कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में चेक पोस्ट पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान बंगाल की ओर से आ रहे दो लोगों की ब्रेथ एनलाइजर मशीन से शराब पीने की जांच की गई. जांच में शराब पीने की पुष्टि होते ही गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए युवकों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >