पहाड़कट्टा में बरामद शव की हुई शिनाख्त

सारादिग्घी गांव स्थित खेत में बीते गुरुवार की सुबह बरामद अज्ञात शव की पहचान परिजनों ने शुक्रवार को कर ली है

पहाड़कट्टा.

स्थानीय थाना क्षेत्र के सारादिग्घी गांव स्थित खेत में बीते गुरुवार की सुबह बरामद अज्ञात शव की पहचान परिजनों ने शुक्रवार को कर ली है. मृतक नारायण दास (70 वर्ष) पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर शहर स्थित आश्रमपाड़ा का रहने वाला था. मृतक के पुत्र ने पुलिस को एक आवेदन देकर कहा है कि उनके पिता नारायण दास की मानसिक संतुलन खराब थी, जो 24 जून से अपने घर आश्रमपाड़ा से लापता था. परिजनों द्वारा खोजबीन की जा रही थी. इधर, शुक्रवार को समाचारों पत्रों में खबर छपने के बाद मृतक के स्वजन सदर अस्पताल पहुँचे और शव की पहचान की. बता दें कि गुरुवार की सुबह पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के सारादिग्घी गांव के समीप खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गयी थी. सूचना पर पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष धनजी कुमार दलबल के साथ पहुंचे थे और पंचनामा लिखकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >