लाइन मस्जिद के पास बंद मकान में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

लाइन मस्जिद के पास बंद मकान में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

सफाई करने मां के साथ गयी थी 14 वर्षीया सानिया, छानबीन में जुटी पुलिस

किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के लाइन मस्जिद के पास एक मकान में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव फांसी के फंदे से लटका मिला. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. मृतका की पहचान वार्ड संख्या एक मोहिउद्दीनपुर निवासी सानिया परवीन के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया.

मां के बाहर जाते ही घट गयी घटना

जानकारी के मुताबिक, सानिया अपनी मां शाहीन परवीन के साथ उक्त घर की सफाई करने आयी थी. उसकी मां उस घर में साफ-सफाई का काम करती है. मकान मालिक कोलकाता में रहते हैं व उनके आने की सूचना पर दोनों मां-बेटी वहां सफाई के लिए पहुंची थीं. मृतका की मां ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे वे दोनों मकान पहुंचे थे. इसी दौरान वह किसी काम से बाहर गयी. सानिया ने मां से कहा कि मुख्य गेट पर ताला लगा देना. मां ताला लगाकर बाहर गयी और जब लौटकर आयी, तो अंदर बेटी का शव फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गये.

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व शव को नीचे उतारा. स्थानीय लोगों ने तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी. वार्ड नंबर 16 के पार्षद अंजार आलम ने बताया कि मृतका भी काफी दिनों से इस मकान में काम कर रही थी. मकान की मालकिन पिछले चार महीने से बाहर थीं व गुरुवार को वापस आने वाली थीं, इसीलिए सफाई के लिए बुलाया गया था.

घटना के कारणों को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है. घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस मृतका के परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >