आज कोचाधामन में जनसभा को संबोधित करेंगे तेजस्वी यादव

पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आज आगमन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा तैयारी पूरी कर ली की गई है

कोचाधामन पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आज आगमन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा तैयारी पूरी कर ली की गई है. तेजस्वी यादव के आगम को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सोमवार को जिले के कोचाधामन प्रखंड के सुंदरबाड़ी पंचायत स्थित किसान कॉलेज में राजद परिवार सहित पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम के कार्यकर्ताओं की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में जदयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम आलम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आधिकारिक तौर पर राजद का दामन थामेंगे. प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज प्रखंड के किसान कालेज सुंदर बाड़ी पहुंचेंगे. यहां वह एक सभा को संबोधित कर जदयू के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम को राजद की सदस्यता दिलाएंगे. रविवार को कोचाधामन के राजद विधायक हाजी इजहार असफी, ठाकुरगंज विधायक सउद असरार,विधायक प्रतिनिधि इम्तियाज असफी, पूर्व विधायक मुजाहिद आलम,राजद जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक कमरुल हुदा समेत राजद के कई नेताओं ने किसान कालेज सुंदरबाड़ी पहुंच कर तैयारी का जायजा लिया. विधायक हाजी इजहार असफी ने कहा कि सोमवार को दो बजे तक प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव किसान कालेज सुंदर बाड़ी पहुंचेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >