लोहागाड़ा गांव में किशोरी ने की आत्महत्या

लोहागाड़ा गांव में किशोरी ने की आत्महत्या

दिघलबैंक. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा गांव में सोमवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान ज्योति कुमारी (19 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या है. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा. प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लोहागाड़ा गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >