विज्ञान व गणित मेले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र जायेंगे राज्य स्तरीय मेले में

जिला स्तरीय विज्ञान व गणित मेले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोधा के बच्चे अब पटना में आयोजित राज्यस्तरीय विज्ञान एवं गणित मेला में प्रदर्शन करेंगे

ठाकुरगंज जिला स्तरीय विज्ञान व गणित मेले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोधा के बच्चे अब पटना में आयोजित राज्यस्तरीय विज्ञान एवं गणित मेला में प्रदर्शन करेंगे. प्रदर्शनी में ठाकुरगंज प्रखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गणित प्रदर्शनी में प्रथम स्थान तथा विज्ञान प्रदर्शनी में तृतीय स्थान प्राप्त किया था. इस दौरान गणित प्रदर्शनी में यूएमएस लोधा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था जबकि विज्ञान प्रदर्शनी में यूएमएस बरमानी ने तृतीय स्थान हासिल किया था. इस बाबत बीईओ अवधेश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम राज्य-स्तरीय विज्ञान एवं गणित मेला का आयोजन पटना में होना है. उन्होंने बताया कि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, पटना में 26 फ़रवरी को आयोजित प्रदर्शनी में गणित प्रदर्शनी में ठाकुरगंज प्रखंड के उमवि लोधा के बच्चे शिरकत करेंगे. उन्होंने बताया कि विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में कक्षा 8 के शिवम कुमार और प्रीति कुमारी, कक्षा सात की शिखा कुमारी इस कार्यक्रम में किशनगंज जिला का प्रतिनिधित्व करेगी. सूबे में कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान एवं गणित विषय पर आधारित प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थी दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान की खोज करते हुए गतिविधियों के माध्यम से अवधारणाएं सीखते हैं. इस दौरान शिक्षक अमित कुमार ने बताया कि उमवि लोधा के बच्चे गणित के विषय क्षेत्रमिति पर अपनी प्रस्तुति देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >