लू से बचाव को ले विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत ठाकुरगंज के विभिन्न विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार को लेकर लू लगने के खतरे को देखते हुए एवं उससे बचाव व उपचार के संबंध में फोकल शिक्षकों द्वारा छात्रों को जागरूक किया गया

ठाकुरगंज . मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत ठाकुरगंज के विभिन्न विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार को लेकर लू लगने के खतरे को देखते हुए एवं उससे बचाव व उपचार के संबंध में फोकल शिक्षकों द्वारा छात्रों को जागरूक किया गया. मई माह के दूसरे शनिवार को प्रखंड के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों नामित फोकल शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत भीषण गर्मी के प्रकोप के देखते हुए इस मौसम में अक्सर लू लगने का खतरा बना रहता है, जिससे बचने के उपाय व प्राथमिक उपचार के बारे में छात्रों को जानकारी दी गई. इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोथरा में फोकल शिक्षिका साजेदा बेगम और प्राथमिकी विद्यालय गणेश टोला में फोकल शिक्षिका गोपा कुंडू ने बताया कि गर्मी के मौसम में जिले में गर्मी एवं लू की शुरुआत हो चुकी है. जिसके कारण जन जीवन प्रभावित हो रहा है. इससे स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. उन्होंने बताया कि जल्द ही मटकों की व्यवस्था की जायेगी. जिससे की अध्ययनरत बच्चों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सके. इस दौरान लू से बचने के विभिन्न प्रकार के उपायों पर चर्चा की गई. लू लगने पर आम का पन्ना और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह भी दी गयी. वहीं मॉकड्रिल और अन्य अभ्यास भी करवाए गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >