एसएसबी ने ग्रामीणों के साथ किया पौधरोपण, पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश

पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश

दिघलबैंक एसएसबी की 12वीं बटालियन सी समवाय, पलसा एवं बीओपी पिलटोला के तत्वावधान में बुधवार को एक महत्वपूर्ण ग्रामीण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निरीक्षक सहायक अमर चंद्र बर्मन ने की. बैठक का शुभारंभ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. ग्रामवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाई गयी. ग्रामीणों को नशा के दुष्परिणाम, इससे जुड़ी बीमारियां एवं इसके सामाजिक व पारिवारिक प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया. उपस्थित लोगों को स्वयं एवं अपने बच्चों को नशा से दूर रखने हेतु प्रेरित किया गया. साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मानव तस्करी पर रोक, सीमा पार अवैध गतिविधियां तथा घुसपैठ जैसी समस्याओं पर भी चर्चा की गई. एसएसबी अधिकारियों ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे देश विरोधी, उपद्रवी तथा अमानवीय विचारधारा रखने वाले व्यक्तियों की सूचना समय रहते सुरक्षाबलों को दें, जिससे समय पर कड़ी कार्रवाई की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >