एसएसबी व एपीएफ के जवानों ने की संयुक्त गश्त

एसएसबी 12 वीं वाहिनी की एफ कंपनी मुख्यालय पलसा के एसएसबी अधिकारी व जवानों ने नेपाल के एपीएफ जवानों के साथ सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की.

दिघलबैंक(किशनगंज). सीमा पर असामाजिक गतिविधि व तस्करी की रोकथाम को लेकर सोमवार को एसएसबी 12 वीं वाहिनी की एफ कंपनी मुख्यालय पलसा के एसएसबी अधिकारी व जवानों ने नेपाल के एपीएफ जवानों के साथ सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की. दोनों देश के अधिकारियों ने भारत नेपाल बॉडर पिलर संख्या 139 से 140 तक करीब पांच किलोमीटर पैदल मार्च किया.साथ ही सीमा पर स्थित बॉडर पिलर की सुरक्षा एवं सीमा पर बढ़ रहे अतिक्रमण और सीमावर्ती क्षेत्र से होने वाले घुसपैठ को रोकने के लिए दोनों देश के अधिकारी ने पेट्रोलिंग किया.दोनों देश के अधिकारियो ने आपस में अपनी तालमेल भी बेहतर की.वहीं नेपाली एपीएफ के अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से वह सीमा पर हर संभव सहयोग करने को तैयार है. इस पेट्रोलिंग का नेतृत्व कंपनी प्रभारी एसआई रंजीत सिंह ने किया.इस पेट्रोलिंग में नेपाल के एपीएफ व एसएसबी के दर्जनों जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >