वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
किशनगंज. शहर के धर्मगंज रेल गुमटी के समीप स्थित ठाकुरबाड़ी हनुमान मंदिर में मंगलवार को विशेष पूजा व आरती का आयोजन किया गया. इस दौरान सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही. मंदिर के पुरोहित विवेक शुक्ला सहित अन्य विद्वान पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करायी. पूजा के दौरान भक्तों ने भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि व मंगल की कामना की. मंदिर परिसर में संध्या आरती के समय भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे. बताया जाता है कि प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को यहां विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं. पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया.