तेघरिया रोड में जलजमाव से लोग परेशान

तेघरिया रोड में जलजमाव से लोग परेशान

नाली सड़क से ऊंची होने से बरसात में भर जाता है पानी, सड़क ऊंचा करने की मांग

किशनगंज. शहर के तेघरिया रोड में जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं. समस्या से निजात पाने के लिए लोगों ने सड़क को ऊंचा करने की मांग नगर परिषद से की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी के लिए नाली का निर्माण तो कराया गया है, लेकिन नाली की ऊंचाई सड़क से अधिक होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही सड़क पर पानी भर जाता है. इससे पूरे इलाके में जलजमाव की स्थिति बन जाती है. लोगों को आवागमन के दौरान गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी होती है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि नाला बनने के बावजूद सड़क को ऊंचा नहीं किया गया, जिसके कारण समस्या जस की तस बनी हुई है. लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि सड़क को ऊंचा कर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >