रामनवमी को लेकर विहिप व बजरंग दल की बैठक

रामनवमी को लेकर विहिप व बजरंग दल की बैठक

26 मार्च को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, 500 बाइक व झांकियां रहेंगी शामिल

दिघलबैंक. प्रखंड क्षेत्र में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गयी है. इसी क्रम में मंगलवार को टप्पू हाट स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता विहिप प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार गणेश ने की, जबकि संचालन प्रखंड संयोजक मुरलीधर झा ने किया. बैठक में रामनवमी के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभा यात्रा की रूपरेखा, रूट निर्धारण व कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी. अध्यक्ष रमेश कुमार गणेश ने कहा कि इस वर्ष रामनवमी शोभा यात्रा को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे. उन्होंने बताया कि 26 मार्च, गुरुवार को तुलसिया शिव मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए हनुमान नगर हरुवाडांगा में जाकर संपन्न होगी. शोभायात्रा में करीब 500 बाइक, आकर्षक झांकियां, साउंड सिस्टम और भगवा ध्वजों के साथ हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे. बैठक में प्रखंड सह संयोजक राहुल मंडल, अक्षय झा, भोला सिन्हा, अंकित चौधरी, ओम प्रकाश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >