कोचाधामन में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग

कोचाधामन में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग

एआइएमआइएम विधायक सरवर आलम ने प्रेसवार्ता में उठाया मुद्दा, सीमांचल को तोहफा देने की अपील

किशनगंज. कोचाधामन प्रखंड के पाठकोई मौजा में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग एआइएमआइएम विधायक सरवर आलम ने की है. मंगलवार को सुल्तानपुर सिंघिया काजलामनी रोड स्थित एआईएमआईएम प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने यह मांग उठायी. विधायक सरवर आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील है कि वे सीमांचल के पिछड़े जिला किशनगंज को कोई बड़ी सौगात देकर जाएं. उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है. कोचाधामन प्रखंड में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं. उन्होंने कहा कि यदि कोचाधामन में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होती है तो इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी व स्थानीय जनता को काफी लाभ होगा. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोग भी मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग कर रहे हैं. विधायक ने कहा कि किशनगंज जिला कटाव की समस्या से भी प्रभावित रहता है. बाढ़ के समय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कोचाधामन प्रखंड के कई गांवों में कटाव की स्थिति गंभीर हो जाती है. ऐसे में सरकार को कटाव रोकने के लिए ठोस और कारगर कदम उठाने चाहिए. प्रेसवार्ता में एआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष नसीम अख्तर, गुरफान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >