बेटे-बहू पर मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप, प्राथमिकी

बेटे-बहू पर मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप, प्राथमिकी

खाने-पीने की वस्तु मांगने पर विवाद, पीड़ित महिला ने डायल 112 को दी सूचना

किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के फरिंगगोला की रहने वाली एक महिला ने अपने बेटे और बहू के विरुद्ध दुर्व्यवहार व मारपीट का आरोप लगाते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी नसीमा खातून द्वारा सोमवार को अपने पुत्र मोहम्मद शरीफ व बहू लवली परवीन के विरुद्ध दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला ने अपने पुत्र व बहू से खाने-पीने की वस्तु की मांग की थी. इसी बात को लेकर 13 मार्च को दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि इस दौरान बेटे व बहू ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की. घटना के बाद पीड़ित महिला ने डायल 112 को सूचना दी. सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को समझाया. इसके बावजूद आरोप है कि दोनों आरोपी फिर से पीड़ित महिला के साथ दुर्व्यवहार करने लगे. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >