98 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

98 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

पहाड़कट्टा. पोठिया थाना की पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर 98 ग्राम गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है.पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर से गांजा की तस्करी की सूचना थानाध्यक्ष अंजय अमन को मिली थी.जिसके बाद विशेष पुलिस टीम का गठन कर पोठिया-इस्लामपुर सड़क पर वाहन चैकिंग शुरू कर दी गयी.डोंगरा पुल के नीचे चिल्हामारी मोमीनबस्ती के समीप एक युवक को सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था मे देखा गया. पुलिस को देखर युवक भागने का प्रयास करने लगा.जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया.आरोपित युवक की पहचान कुर्बान उर्फ कलुआ पिता अख्तर साकिन गौरीहाट के रूप में हुई है.तलाशी के दौरान युवक के पॉकेट से एक प्लास्टिक में गांजा पाया बरामद किया गया.जिसे मजिस्ट्रेट के समक्ष खोलकर पहचान एवं मापी की गई जिसका वजन 98 ग्राम बताया गया. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि युवक से पूछताछ के क्रम बंगाल के इस्लामपुर से गांजा लाने की बात सामने आई है.कांड दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दी गयी है.आरोपित को जेल भेजा जाएगा.मौके पर अपर थानाध्यक्ष विपिन कुमार,पीएसआई प्रदीप कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >