एलाइनमेंट बदला, अब किशनगंज में 72 किमी तक गुजरेगा सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेसवे, देखिये लेटेस्ट अपडेट

Siliguri Gorakhpur Six Lane Expressway: सिलीगुड़ी-गोरखपुर छह लेन एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट में बदलाव के बाद किशनगंज जिले को बड़ी सौगात मिली है. अब यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जिले में अधिक दूरी तक गुजरेगा.

Siliguri Gorakhpur Six Lane Expressway: सिलीगुड़ी-गोरखपुर छह लेन एक्सप्रेस वे के एलाइनमेंट में परिवर्तन के बाद यह एक्सप्रेस वे लगभग 72 किमी जिले की सीमा में होकर गुजरेगा. 525 किमी लंबी इस एक्सप्रेस वे के पूर्व के एलाइनमेंट में यह दूरी 89 किमी की थी. एलाइनमेंट में हुए परिवर्तन के बाद सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने इस मामले में 11 सितंबर को जो नयी अधिसूचना जारी की है, उसके अनुसार अब ठाकुरगंज अंचल के 32 मौजे की भूमि का अधिग्रहण होगा.

2023 में जारी अधिसूचना के अनुसार यह संख्या 26 थी. टेढ़ागाछ प्रखंड की सीमा में यह एक्सप्रेस हाईवे किशनगंज जिले में प्रवेश करेगा. इस दौरान टेढ़ागाछ में छह, बहादुरगंज में 25 व ठाकुरगंज प्रखंड के 32 राजस्व गांव के 63 मौजा से होकर यह ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस हाईवे गुजरेगा.

टेढागाछ होकर जिले में प्रवेश करेगी एक्सप्रेस वे

एनएचएआइ द्वारा किशनगंज जिला प्रशाशन को गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे के किमी 434.45 से किमी 506 तक के उन्नयन कार्य हेतु सडक में प्रभावित जिन गांवो की सूची एनएच एक्ट 1956 के तहत 3ए में शामिल करने के लिए सोपा गया है. उसके अनुसार किशनगंज जिले में तीन अंचल की भूमि अधिग्रहित होगी.

टेढ़ागाछ अंचल से यह सड़क जिले में प्रवेश करेगी तो वही बहादुरगंज ठाकुरगंज होते हुए बंगाल में प्रवेश कर जायेगी. इस सूची में टेढ़ागाछ के छह मोजे, बहादुरगंज अंचल के 25 मोजे, ठाकुरगंज अंचल के 32 मोजे शामिल होगा.

एलाइनमेंट बदलने की हुई थी मांग

पहले यह एक्सप्रेस वे ठाकुरगंज नगर के पश्चिमी हिस्से से सटकर बनाने के डीपीआर तैयार हुआ था. इसके बाद ठाकुरगंज नागरिक मंच द्वारा इस मामले में वरीय मंत्रियो संग अधिकारियों से ठाकुरगंज नगर क्षेत्र में प्रवेश करने से करीब चार किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर नागरिकों व सरकारी प्रतिष्ठानों को व्यापक नुकसान की संभावना व्यक्त करते हुए या तो एलाईनमेंट को बदलने की मांग की है.

क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच 327 ई के साथ ही एक्सप्रेस हाईवे को जोड़ने की मांग की थी. इस मामले में नागरिक एकता मंच के द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे कई लोगों को पत्र भेज कर प्रस्तावित गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के ठाकुरगंज नगर क्षेत्र में प्रवेश के बदले ठाकुरगंज के पहले से ही भोगडाबर के पास से पूर्व दिशा की ओर शिफ्ट कर दूधमजर, कनकपुर राजस्व ग्राम होकर ठाकुरगंज नगर के पूर्व होकर बंगाल में प्रवेश करने देने की मांग की थी.

यह प्रोजेक्ट नगर की आबादी को नुकसान पहुंचाए बिना ग्रीनफील्ड एरिया में चला जायेगा व इससे सैकड़ों लोगों का रोजी रोजगार व उनका घर मकान छीनने से बचाया जा सकेगा.

ठाकुरगंज में 32 मौजा से होकर गुजरेगी यह सड़क

ठाकुरगंज अंचल के जिन 32 मौजे होकर यह सड़क गुजरेगी, उसमें बेसरबाटी, कुकुरबागी, पथरिया, नेजागछ, गोथरा, कनकपुर, गिद्धिनगोला, उदारागुड़ी, दूधमंजर, दोगाछी, नोनिया ताड़ी, भोगदाबर छैतल, रूईधासा, बहादुरपुर, अमलझड़ी, जीरनगच, खारूदह, कुंजीमारी, कुरीमनी, गंभीरगढ़, कठारों, सरायकुडी, करूअमनी (248), करुआमनी 51, ठाकपाडा, कुकुरबाघी 33, कुकुरबाघी 05, कुदुलछारा, बारचौंदी 185 ओर बारचौंदी 183 मौजा शामिल है.

जिले के विकास को मिलेगा नया आयाम

एक्सप्रेस हाइवे बनने से जिले के अटके विकास को सुपर स्पीड मिलने की उम्मीद प्रबल हो गयी है. वर्षो बाद यह जिले का पहला बड़ा प्रोजेक्ट है, जो व्यापारिक-औद्योगिक विकास व रोजगार के क्षेत्रों मे नया आयाम बनायेगा.

छह लेन का एक्सप्रेस हाइवे बनने के बाद स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी. नये औद्योगिक विकास की गतिविधियां बढ़ेंगी. एक्सप्रेस हाइवे जिले में पहले से स्थापित उद्योगों को देश के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में नए बाजारों से संपर्क बनाने में मील का पत्थर साबित होगा. स्थानीय उत्पाद की पहुंच बड़े शहरों तक आसान हो पायेगी.

जिले में गलगलिया के समीप हाइवे पर इंडस्ट्रियल जोन बनना प्रस्तावित है, जो रोजगार के साथ स्थानीय लोगों के लिए व्यापार के नया अवसर प्रदान करने वाला होगा. एक्सप्रेस हाइवे से बड़े शहरो की दूरी स्पीड के लिहाज से आधी रह जायेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद

एक्सप्रेस हाइवे को लेकर सबसे अच्छी बात यह सामने आ रही है कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनने पर रोजगार के नये अवसरों का जन्मदाता बनेगा. क्षेत्रीय स्किल व अनस्किल लेबर को पर्याप्त अवसर मिलेंगे. वहीं कारोबार व उद्योग से जुड़ी नयी गतिविधियों की शुरुआत रोजगार के नये अवसरों को बढ़ाने का काम करेगी.

पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता के साथ हाइवे की सौगात क्षेत्र में नवीन औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में माइलस्टोन साबित होगा. क्षेत्र में रेल सुविधा के साथ एक्सप्रेस हाइवे बनने से इस दिशा में काफी उम्मीद लगायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: तेजस-राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट, देखिये गया रेलवे स्टेशन से लेट गुजरने वाली ट्रेनों की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >