टिकट चेकिंग स्टाफ की कमी, राजस्व का नुकसान

टिकट चैकिंग स्टाफ की कमी का असर रेलवे के कटिहार रेल मंडल के सिलीगुड़ी अलुआबाड़ी रेलखंड में भी देखने को मिल रहा है.

ठाकुरगंज. टिकट चैकिंग स्टाफ की कमी का असर रेलवे के कटिहार रेल मंडल के सिलीगुड़ी अलुआबाड़ी रेलखंड में भी देखने को मिल रहा है. इससे बिना टिकट यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ने से रेलवे को राजस्व का नुकसान हो रहा है. इससे टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी सफर के दौरान परेशानी से जूझना पड़ रहा है. दरअसल, ट्रेनों में यात्री भार में लगातार वृद्धि हो रही है. दूसरी ओर टीसी व टीटीई स्टाफ कम होता जा रहा है. कटिहार रेल मंडल की बात करें तो इसके सिलीगुड़ी ठाकुरगंज अलुआबाड़ी रेलखंड पर कभी भी टीटी नहीं दीखते. लम्बी दूरी की ट्रेनों में टीटी दिख भी दिख जाए तो अलग बात लोकल ट्रेनों में टीटी का दिखना आश्चर्य की बात मानी जाती है. जिसका सीधा फायदा बेटिकट यात्रा करने वाले उठा रहे है और तो और ठाकुरगंज स्टेशन पर भी चेकिंग के लिए एक भी स्टाफ कार्यरत नहीं है, जिसका फायदा बेटिकट यात्री लगातार उठाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >