गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मनेगा शब-ए-बारात, शांति समिति की बैठक में बनी रणनीति

गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मनेगा शब-ए-बारात, शांति समिति की बैठक में बनी रणनीति

सदर थाना परिसर में एसडीएम और थानाध्यक्ष ने की अपील, पर्व पर सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता रहेंगे इंतजाम

किशनगंज. आगामी शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए सोमवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. एसडीएम अनिकेत कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार और सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

शांति व भाईचारे की मिसाल है किशनगंज

एसडीएम अनिकेत कुमार ने कहा कि किशनगंज जिला अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है. यहां हर त्योहार सभी समुदाय के लोग मिलकर मनाते आए हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि शब-ए-बारात का पर्व भी पूरी श्रद्धा व शांति के साथ मनाया जाएगा. एसडीएम ने स्पष्ट किया कि प्रशासन पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है.

साफ-सफाई व बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा

बैठक में पर्व के दौरान कब्रिस्तान व प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. उपस्थित लोगों ने सफाई व्यवस्था व प्रकाश के पुख्ता इंतजाम करने के सुझाव दिए, जिस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें.

इस अवसर पर वरीय राजद नेता एमके रिजवी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू, पार्षद मनीष जालान, संजय पासवान, शिवनाथ मल्लिक सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता मौजूद थे. सभी ने प्रशासन को सहयोग करने और त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >