दुबई में फंसे चारों युवक लौटेंगे वतन: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बैकफुट पर आया एजेंट; परिजनों ने ली राहत की सांस

दुबई में रोजगार की तलाश में गए किशनगंज के सात युवक सुरक्षित वतन लौटेंगे. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए एजेंट ने परिजनों को 23 अगस्त को युवकों की वापसी का आश्वासन दिया है.

कोचाधामन (किशनगंज). दुबई में रोजगार के लिए गए किशनगंज के सात युवकों की वतन वापसी को लेकर राहत की खबर सामने आई है. सभी युवक 23 अगस्त को दुबई के शारजाह एयरपोर्ट से अपने वतन के लिए रवाना होंगे. इनमें चार युवक कोचाधामन प्रखंड की पुरन्दाह पंचायत के मिर्चान टोली गांव के रहने वाले हैं.

मिर्चान टोली के चार युवक शामिल

वतन लौटने वाले सात युवकों में मो. रब्बानी, नासिर आलम, सलमान अख्तर और अबू अजहर मिर्चान टोली निवासी हैं. अबू अजहर की मां हमीदा बेगम ने बताया कि उनके बेटे समेत सभी युवक रोजगार की उम्मीद में दुबई गए थे.

3 अगस्त को वीजा लेकर गए थे दुबई

हमीदा बेगम के अनुसार सभी सात युवक 3 अगस्त को एजेंट हाजी नाहिद गनी के माध्यम से वीजा लेकर रोजगार के लिए दुबई गए थे. वहां पहुंचने के बाद उन्हें मनमाफिक काम नहीं मिला. काम की स्थिति से परेशान युवकों ने अपनी समस्या बताते हुए वीडियो जारी किया और वतन वापसी की मांग की.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला लोगों के बीच चर्चा में आया. वीडियो के माध्यम से युवकों ने अपनी परेशानी बताई और भारत वापस लौटने की गुहार लगाई थी. इसके बाद परिवार वालों की चिंता भी बढ़ गई थी.

एजेंट ने परिवारों को दिया भरोसा

वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार शाम एजेंट हाजी नाहिद गनी मिर्चान टोली गांव पहुंचे. उन्होंने युवकों के परिजनों से मुलाकात की और सभी सातों युवकों को सुरक्षित वतन वापस लेकर आने की बात कही. अब 23 अगस्त को उनकी वापसी प्रस्तावित है.

परिजनों को मिली राहत

युवकों की वापसी की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है. परिवार के लोग अब 23 अगस्त का इंतजार कर रहे हैं, जब सभी युवक शारजाह एयरपोर्ट से भारत के लिए रवाना होंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव सिन्हा

राजीव सिन्हा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कोचाधामन (किशगनंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >