चांदनी चौक के पास नवजात का शव मिलने से सनसनी

दरअसल दिन में एक स्थानीय युवक उस इलाके में लघुशंका के लिए गया तो उसकी नजर शव पर पड़ी जिसके बाद उसने हो हल्ला शुरू किया

किशनगंज शहर के चांदनी चौक के पास एक मार्केट की गली में नवजात का क्षतविक्षत शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. नवजात के शव की हालत काफी दयनीय थी. शव मिलने की खबर मिलते ही वहां भीड़ जमा हो गयी और तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही सदर थाना की टीम मौके पर पहुंच गयी. दरअसल दिन में एक स्थानीय युवक उस इलाके में लघुशंका के लिए गया तो उसकी नजर शव पर पड़ी जिसके बाद उसने हो हल्ला शुरू किया और होहल्ला सुनकर भीड़ जमा हो गयी. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुट��ज खंगाल रही है ताकि नवजात का शव वहां फेंकने वाले की शिनाख्त हो सके. कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना पहले कभी नहीं देखी गई है. कुछ लोगों ने इसे सामाजिक कुरीति और लिंग भेदभाव से जोड़कर देख रहे है जबकि अन्य ने मानवता को शर्मसार करने की बात कही. वहीं सदर थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि नवजात के शव मिलने के मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >