राजद विधायक ने पांच पीसीसी सड़कों का किया शिलान्यास

विधानसभा सत्र के कारण अब दिसंबर माह में बाकी निर्माण कार्यों का शिलान्यास होना है.

पौआखाली मंगलवार को ठाकुरगंज के राजद विधायक सऊद आलम ने प्रखंड के पांच अलग- अलग जगहों पर विधायक मद से निर्मित होने वाले पांच पीसीसी सड़कों का शिलान्यास किया.विधायक सऊद आलम के मुताबिक भौलमारा, डुमरिया, बंदरझूला और मालिनगांव पंचायतों में करीबन पचपन लाख की राशि से निर्मित होने वाले पांच पीसीसी सड़को का विधिवत रूप से शिलान्यास किया गया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि 80 करोड़ की योजनाओं का उनके द्वारा शिलान्यास अबतक किया जा चुका है. जिसमें 105 सड़कें और 52 पुल पुलिया शामिल है. आधे से अधिक बनकर तैयार है बाकी का काम जल्द पूरा होना है. विधायक श्री आलम ने कहा कि विधानसभा सत्र के कारण अब दिसंबर माह में बाकी निर्माण कार्यों का शिलान्यास होना है. उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जनता को सड़क पुल पुलिया भवन इत्यादि के सौगात देने का सिलसिला जारी रहेगा. इस दौरान उनके साथ पौआखाली नगर के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबूनसर आलम, पार्षद प्रतिनिधि अबूजर आलम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार सिन्हा, शाह फैसल, मो इम्तियाज आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >