सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य को दी गयी भावभीनी विदाई

उच्च मध्य विद्यालय लोधा के प्रधानाचार्य कामाख्या चरण सिंह की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन रविवार को किया गया

ठाकुरगंज उच्च मध्य विद्यालय लोधा के प्रधानाचार्य कामाख्या चरण सिंह की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन रविवार को किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य विद्यालय खानाबाड़ी के प्रधानाचार्य निरोध सिन्हा ने की, जबकि संचालन उच्च मध्य विद्यालय बेह्बुलडांगी के प्रधानाचार्य फ़तहुल बारी ने किया. सेवानिवृत्त शिक्षक कामाख्या चरन सिंह को पुष्पमाला पहनाकर व अंगवस्त्र, छाता, कलम, डायरी आदि भेंट कर सम्मानित किया गया. विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावनात्मक बना दिया. समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अबधेश कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का वह पड़ाव है, जब शब्दों से अधिक भावनाएं मुखर होती हैं.इस दौरान ठाकुरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सिकन्दर पटेल ने कहा कि कामाख्या चरण सिंह अपने पूरे कार्यकाल में वे एक मिलनसार, ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में जाने गये. इस दौरान उ म वि लोधा की प्रभारी प्रधानाचार्य पिंकी कुमारी ने कहा कि विद्यालय परिवार कामाख्या जी के कार्यों को सदैव याद रखेगा. इस दौरान कामख्या चरण सिंह विदाई समारोह को भावनात्मक और यादगार बनाने के लिए गायक कार जयन्तो लाहिड़ी द्वारा आधे दर्जन गीतों के जरिये प्रस्तुति दी गई. ये थे मौजूद इस दौरान सकल देव पासवान, निम् लाल गणेश, अनिल सिन्हा, मो हामिद, अर्जुन पासवान, प्रमोद राज चौधरी, बेचन यादव, मो यासीन, बजरंगी राजभर, सुमन भारती, उम्रेंद्र आजाद, एजाज अनवर, प्रदीप दत्ता, चन्द्रशेखर, निलेश भारती, पंकज राम, मिथिलेश गणेश, रंजीत, सूर्य नारायण यादव, विजय महासेठ के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >