रानी ड्रेसेस ने एलसीसी को 183 रनों के भारी अंतर से रौंदा

रानी ड्रेसेस ने एलसीसी को 183 रनों के भारी अंतर से रौंदा

न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी: कुमार, चंदू और बोनोमली के तूफानी अर्धशतकों से बना 305 रनों का विशाल स्कोर

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में रानी ड्रेसेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. सोमवार को खेले गए मैच में रानी ड्रेसेस ने एलसीसी टीम को 183 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया. इस जीत के नायक आजम अली रहे, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलायी. एलसीसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो उनके लिए आत्मघाती साबित हुआ. पहले बल्लेबाजी करने उतरी रानी ड्रेसेस की टीम ने 19.5 ओवर में 305 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. टीम की ओर से कुमार ने सर्वाधिक 79 रन बनाए, जबकि चंदू ने 59 और बोनोमली ने 55 रनों की विस्फोटक पारी खेली. एलसीसी की तरफ से सद्दाम हुसैन और याजदानी ने 4-4 विकेट जरूर लिए, लेकिन वे रनों की रफ्तार को रोकने में नाकाम रहे. 306 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलसीसी की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई और मात्र 12.5 ओवर में 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. एलसीसी के लिए नौसाद आलम ने 37 और सद्दाम हुसैन ने 30 रन बनाए. रानी ड्रेसेस की ओर से आजम अली ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, वहीं विकास और चंदू ने 2-2 विकेट लिए. शानदार 45 रन बनाने व तीन महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले आजम अली को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ””मैन ऑफ द मैच”” चुना गया. मैच के सफल संचालन में अंपायर नसीम अख्तर व अनिल साह, थर्ड अंपायर प्रेम चौधरी, मैच रेफरी रोहित जायसवाल, उद्घोषक मो वसीम नासिर, स्कोरर रोशन साह व विशाल चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >