जिप सदस्य के नेतृत्व में मस्तान चौक पर विद्युत विभाग के खिलाफ दिया धरना

ले के कोचाधामन प्रखंड के मस्तान चौक में बिजली विभाग के खिलाफ शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य इंजिनियर नासिक नादीर ने अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन किया.

किशनगंज. जिले के कोचाधामन प्रखंड के मस्तान चौक में बिजली विभाग के खिलाफ शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य इंजिनियर नासिक नादीर ने अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर मुख्यमंत्री हाय- हाय, बिजली मंत्री हाय हाय, बिजली मंत्री होश में आओ के नारे लगाए. इस संदर्भ में जिला परिषद सदस्य इंजिनियर नासिक नदीर ने कहा कि बीते कुछ दिनों से जिले में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है. बिजली आपूर्ति चरमरा जाने से आम जन त्रस्त हैं. राज्य सरकार अब किशनगंज जिले के साथ सौतेला व्यवहार पर उतर आई है. उन्होंने कहा कि बिजली से क्षेत्र में त्राहिमाम मचा हुआ है. यहां के लोगो की सुधि विभाग नहीं ले रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाए ताकि लोगो को इस समस्या से निजात मिल सके. इस मौके पर सरपंच मुख्तार आलम, मु नकीब, मु मुस्तकीम, सोहेल अख्तर, मु मो अज्जन,सईद अख्तर इत्यादि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >