रजिस्ट्री ऑफिस परिसर से लूटे गये ढाई लाख रुपये में से एक लाख रुपये पुलिस ने किया बरामद, आरोपितों की हुई शिनाख्त

ढाई लाख में से एक लाख पुलिस ने किया बरामद

प्रतिनिधि, ठाकुरगंज

ठाकुरगंज रजिस्ट्री ऑफिस के परिसर से लूटे गए ढाई लाख रुपये के मामले में ठाकुरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान कर आरोपित के जलपाईगुड़ी जिले के फाटापोखर राजगंज में छापेमारी कर उड़ाए गए एक लाख रुपया बरामद कर लिया है. हालांकि इस कार्रवाई में आरोपी पकड़ से बाहर है. हालांकि आंशिक रुपयों की बरामदगी के बाद पुलिस ने जल्द ही मामले के उद्भेदन का दावा किया है.

बता दें कि बुधवार को अबू ताहिर अपनी पत्नी के साथ निबंधन कार्यालय पहुंचा था. इससे पूर्व उसने बैंक ऑफ बड़ौदा से ढाई लाख रुपये की निकासी की थी. रुपये को उसने अपने डिक्की में रखा था. वो निबंधन कार्यालय पहुंचा और अपनी पत्नी को बाइक के पास छोड़कर जरूरी कार्य करने लगा. इधर पूर्व से ही रेकी कर रहे अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल से उसके बाइक की डिक्की तोड़कर रुपये निकाल लिया. जब तक उसकी पत्नी देख पाती बदमाश भागने लगा और रास्ते में अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर भाग निकला. इस दौरान लोगो ने बदमाशों के बाइक का नंबर नोट कर लिया था. जिसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दिया. घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर अपराधियों की पहचान महिला से कराकर आरोपी को चिह्नित किया गया तो वो जलपाईगुड़ी फाटापोखर निवासी पाये गये. ठाकुरगंज पुलिस उक्त स्थान पर गयी और छापेमारी कर उसके घर से एक लाख रुपया बरामद कर लिया. घटना में इस्तेमाल की गयी बाइक का भी पता चल गया है. पुलिस को बरामद करने के लिए भेजा गया है और आरोपित जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >