निसंकोच जनता अपनी समस्या लेकर आये प्रखंड :बीडीओ

प्रखंड कार्यालय में सात निश्चय–3 सबका सम्मान, जीवन आसान’ योजना के तहत जनशिकायतों की सुनवाई की गयी

टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय में सात निश्चय–3 सबका सम्मान, जीवन आसान’ योजना के तहत जनशिकायतों की सुनवाई की गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में सुनवायी की. बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय–3 सबका सम्मान, जीवन आसान के तहत आम जनता से प्राप्त शिकायतों की सुनवाई की.इस दौरान बीडीओ ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा सात निश्चय–3 के अंतर्गत सबका सम्मान–जीवन आसान योजना का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और सम्मानजनक समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को प्रखंड कार्यालयों एवं थानों में अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की गई है. बीडीओ अजय कुमार ने आम जनता से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को लेकर बिना संकोच प्रखंड कार्यालय में उपस्थित हों और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं. उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन आम लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Basant yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >